प्रेरणाभारती

  • अक्षर का आकार बडाईयॆ
  • अक्षर का पुर्वनीयोजित कद
  • अक्षर का आकार घटाइऐ
शिलचर (असम) से प्रकाशित एकमात्र लोकप्रिय हिन्दी साप्ताहिक
घर खेल / सिनेमा
Newsfeeds

सानिया व चुआंगने युगल खिताब जीता

ई-मेल मुद्रण
लोरिडा, (स.एजेंसी): भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चीनी ताइपे की अपनी जोड़ीदार चिआ जुंग चुआंग के साथ मिलकर एमपीएस ग्रुप टेनिस चैंपियनशिप का महिला युगल खिताब जीत लिया है। सानिया और चुआंग की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की क्वेटा पेश्के और अमरीका की लीसा रेमंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 4-6, 10-7 से चौंकाते हुए खिताबी जीत दर्ज की। यह सानिया और चुआंग का बतौर जोड़ी पहला युगल खिताब है।
और पढ़ें ...
 

अपने ही पुतले का अनावरण किया सचिन ने

ई-मेल मुद्रण

मुंबई (स.एजेंसी): मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज यहां एक शानदार र्कायक्रम में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया । इस पुतले को १३ अप्रैल को लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा । क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है ।

और पढ़ें ...
 

भारतीय खिलाड़ियों ने कंगारुओं को नौ विकेट से रौंदा

ई-मेल मुद्रण
होबार्ट, (स.एजेंसी): ओपनर मयंक अग्रवाल (६१)और अवि भारत (५२) के नाबार्द अद्धशतकों तथा तेज गेंदबाज हर्शल पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत की अंडर १९ टीम ने आज आस्ट्रलिया को पहले तीन दिवसीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट से रौंद दिया । इस तरह भारत ने दो मैचों की सीरीज में १-० की बढ़त बना ली । भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर ४१७ रन बनाकर घोषित की थी और मेजबान टीम पर १११ रन की महत्वपूर्ण बढ़त बनाई थी । इससे पहले मेजबान आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी कल के बिना किसी नुकसान के एक रन से आज आगे खेलना शुरू किया, लेकिन उसकी पूरी टीम २२८ रन पर ही सिमट गई । इस तरह भारत को जीत के लिए ११८ रन का लक्ष्य मिला । मेजबान टीम की तरफ से मध्यक्रम के बल्लेबाज मिशेल मार्श ने १२३ गेंदों में ११ चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार १०९ रन बनाए । लेकिन इसके अलावा आस्ट्रलियाई टीम का कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाया ।
---------------
 

विजडन ड्रीम टीम के कप्तान बने धोनी

ई-मेल मुद्रण
लंदन, (एजेंसी): क्रिकेट जगत की बाइबिल विजडन ने बुधवार को वीरेंद्र सहवाग को
२००८ का दुनिया का अग्रणी क्रिकेटर नामित किया और महेन्द्र सिंह धोनी को अपनी
ड्रीम टेस्ट इलेवन का कप्तान बनाया, जिसमें पांच भारतीय शामिल हैं। भारत की
शानदार फार्म विजडन की पहली ड्रीम इलेवन में साफ झलकती है, जिसमें सहवाग,
धोनी, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और जहीर खान शामिल हैं।
और पढ़ें ...
 

स्वयंवर रचाएगी राखी

ई-मेल मुद्रण

मुंबई (एजेंसियां) : पहली बार आप कोई ऐसा रियलिटी शो देखेंगे जिसमें कोई सच में अपना जीवनसाथी तलाश रहा है, और ये जिगर वाला काम कररही हैं राखी सावंत। लगता है आयटम गर्ल राखी सावंत अब अकेले उदास हो गई है, तभी तो उन्होंने अपनी जिन्दगी में शादी करने का फैसला किया है और अब वो रचा रही है स्वयंवर। जी हाँ, राखी सावंत एक ऐसे टेलीविजन र्कायक्रम में नजर आने वाली हैं जिसमें हिस्सा लेंगे कई प्रतियोगी और चुने गए २० प्रतियोगियों में एक विजेता होगा जो र्कायक्रम में खत्म होने पर उनका जीवन साथी बनेगा। वैसे इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन दुल्हन के भेष में सजी राखी खुद ही इस बात को कबूल करती नजर आएं तो मानने के अलावा कोई चारा नही होगा। जब राखी से पूछा गया कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं तो उन्होने कहा कि लोग अखबार में शादी का इश्तहार नहीं देते है क्या, मैं टेलीविजन पर दे रही हूँ, भई मान गए राखी जी.....

 


पृष्ठ 1 का 2

पुरालेखागार

Banner 150x100

बैनर

उपलब्ध टैग