प्रेरणाभारती

  • अक्षर का आकार बडाईयॆ
  • अक्षर का पुर्वनीयोजित कद
  • अक्षर का आकार घटाइऐ
शिलचर (असम) से प्रकाशित एकमात्र लोकप्रिय हिन्दी साप्ताहिक
घर शिलचर
शिलचर

बेरंगा में १६ वर्षीय रविदास किशोरी की संदिग्ध मृत्यु

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़
प्रे.सं., शिलचर: शिलचर शहर संलग्न बेरेंगा स्थित रामलाल रविदास के घर में रह रही १६ वर्षीय तारा रविदास के अचानक मौत के कारण इलाके में चर्चा के विषय बना हुआ है। यह हत्या है या आत्महत्या? क्योंकि तारा रविदास की मौत १७ अप्रैल के शाम को हुई थी मगर रामलाल रविदास ने इसकी सूचना पुलिस को १८ अप्रैल को दी। पुलिस खबर पाकर तारा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए शिलचर मेडिकल कालेज में भेज दिया । पुलिस सूत्रों से पता चला है कि तारा कि मौत विष पीने से हुई है। लेकिन यह बात साफ नहीं हुई है कि तारा ने खुद विष पिया है या उसे मारने के लिए किसी ने पीलाया है । पुलिस छानबीन कर रही है ।
LAST_UPDATED2
 

डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का पालन

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का पालन
प्रे.सं., शिलचर : १४ अप्रैल को डॉ० अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दूधपातिल स्थित प्राचीन दुर्गा मंडप में डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह का पालन किया। समारोह का संचालन शिक्षक केदारनथा रविदास कर रहे थे। समारोह में विशेष रुप से आमंत्रित सभा के मुख्य अतिथि बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्रीरामजी, श्रीमती मालती गौतम ने डॉ० अम्बेडकर के चित्र के सामने दीप जलाकर सभा का शुभारम्भ किया।

LAST_UPDATED2 और पढ़ें ...
 

भाजपा र्कायकर्ता की दुकान में हमला

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़
प्रे.सं., शिलचर : १७ अप्रैल की रात्रि तारापुर के भाजपा र्कायकर्ता यादव चन्द और गोविन्द बनिक की दुकान में शिलचर विधायक विथिका देव के खास करिन्दे सजल देव और उनके साथियों ने हमला बोला। कांग्रेस र्कायकर्ताओं के इस हमले में यादव की  माँ सहित एक दुकानकर्मचारी भी घायल हुआ है। इस घटना को लेकर तारापुर में उत्तेजना का माहौल छाया हुआ है। सजल देव और उनके साथियों के कोपभाजन का शिकार एक आटो चालक और उसके यात्री भी हुए हैं।
LAST_UPDATED2 और पढ़ें ...
 

राष्ट्रीय नाट्‌य विद्यालय द्वारा शिलचर में र्कायशाला

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़
प्रे.सं.शिलचर : कला एकेडमी शिलचर के तत्वावधान में २० दिवसीय नाट्‌य र्कायशाला का आयोजन आगामी ३ मई से २२ मई तक होने जा रहा है । शिलचर बी.टी. कालेज में प्रतिदिन अपरान्ह ३.०० बजे से रात को ९.०० बजे तक र्कायशाला चलेगी। १८ वर्ष से ३० वर्ष के युवक-युवती र्कायशाला में भाग ले सकेंगे । इच्छुक अभ्यर्थी २५ अप्रेैल के भीतर ९४३५३७१२९०, ९४०१३७७०३० या
९८६४३७०२७६ नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
LAST_UPDATED2 और पढ़ें ...
 

स्व.दत्तात्रेय मिश्र की स्मृति सभा

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़
अरूणउपाध्याय,शिलचर: बराक घाटी क्षेत्र में हिन्दी की अलख जगाने वाले दत्तात्रेय मिश्र के निधन के पश्चात उनके श्राद्ध के अवसर पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभाषा विद्यालय में पूर्वान्ह ११ बजे स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया एवं उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया । स्मृति सभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला समिति के द्वारा स्मृति गीत गाया गया । इसमें प्रमुख रूप से बराक वार्ता के निदेशक शिवशंकर सिंह, राष्ट्रभाषा प्रधान अध्यापिका रंजीता दास, युगल किशोर त्रिपाठी, उमेश मिश्र, आनन्द श्रीवास्तव, अरून्धती राय, हीरा राजभर तथा विद्यालय के
छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया ।
LAST_UPDATED2
 


पृष्ठ 1 का 5