अपहरणकारियों के चंगुल से पुलिस ने अनुराग जैन को छुड़ाया
बुधवार, 22 अप्रैल 2009 00:00
व्यवस्थापक
प्रे.सं.पाथरकान्दी : विगत १७ अप्रैल को स्कूल पढ़ने गये अनुराग जैन (११ वर्ष) को स्कूल से वापस आते समय अपहरण कर लिया गया था । अनुराग जैन धर्मनगर के व्यवसायी निर्मल जैन का पुत्र है। खबर मिला है कि जब अनुराग होलीक्रास स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था तभी अपहरणकारी उसके पिता को सड़क दुर्घटना में जख्मी बताकर उसे माकुन्दा अस्पताल में ले गये ।
LAST_UPDATED2
और पढ़ें ...
जारी है बहुमूल्य लकड़ी का अवैध कारोबार
बुधवार, 22 अप्रैल 2009 00:00
व्यवस्थापक
प्रेरणा ब्यूरो, करीमगंज : करीमगंज के दक्षिणांचल से जारी है कीमती लकड़ियों का अवैध कारोबार। आम लोगों सहित प्रशासन की नजर से बच निकलने का सही मौका समझते हुए लकड़ी चोरों ने यही समय चुना है ।पता चला है पिछले सप्ताह चेरागी वनांचल के मोनापि इलाके से एक ट्रक बहुमूल्य सागौन लकड़ी को गन्तव्य तक पहुँचाया गया है। इसमें राताबाड़ी पुलिस और दुर्ल्लभचेरा फारेस्ट गेट चौकी की भूमिका पर भी संदेह प्रकट किया जा रहा है। निबिया स्थित गैर सरकारी संस्था ‘प्रेरणा’ ने इस मामले में छानबीन कर पता लगाया है कि हर १५ से २० दिन के अन्दर चोरी छुपे लकड़ी भेजी जाती है।
LAST_UPDATED2
और पढ़ें ...
करीमगंज से कांग्रेस हारी तो इस्तीफा देंगे गौतम
बुधवार, 22 अप्रैल 2009 00:00
व्यवस्थापक
प्रे.सं., गोलाघाट : कितना सच बोल रहे हैं आबगारी मंत्री गौतम राय यह तो आमजनता अच्छी तरह जानती है । १९ अप्रैल को कलियाबर लोकसभा सीट के प्रत्याशी की ओर से प्रचार करने गये राज्य के आबगारी मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करने हुए कहा कि अगर करीमगंज लोकसभा सीट से ललितमोहन हारते हैं तो मैं मंत्रित्व से इस्तीफा दे दूंगा । उन्होंने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है, इसमें कोई संदेह नहीं । शिलचर लोकसभा सीट पर संतोषमोहन देव का भाजपा प्रत्याशी कवीन्द्र पुरकाइस्थ के साथ सीधा टक्कर की बात कहते हुए मंत्री ने कहा कि शिलचर से कौन जीतेगा यह बोलना कठिन है ।
LAST_UPDATED2
करीमगंज, निलामबाजार से ४ उग्रवादी गिरफ्तार
शनिवार, 11 अप्रैल 2009 00:00
व्यवस्थापक
प्रे.सं, करीमगंज : शिलचर, करीमगंज और निलामबाजार में पुलिस ने छापा मारकर ४ उग्रवादियों को पकड़ा। ये चारो उग्रवादी नेशनल टाइगर फोर्स के हैं। शिलचर सदर थाना का भी इस अभियान में पूरा सहयोग है। गोपनीय सूत्रों से पता लगा कर पुलिस ने मिठु शर्मा (३४) को हिरासत में लिया। नूतन बाजार नरसिंह पुर का निवासी मिठु के मोबाइल से पुलिस ने बहुत सारे तथ्य हासिल किये जिसके सहारे उन्होने हिकसुर रहमान, अब्दुल हमीद। फारुख अहमद को निलामबाजार के बलिया गाँव से गिरफ्तार किया। फारुख अहमद ने बचाव के लिए पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ये चारो उग्रवादी नेशनल टाइगर फोर्स से ताल्लूकात रखते हैं।
LAST_UPDATED2