प्रेरणाभारती

  • अक्षर का आकार बडाईयॆ
  • अक्षर का पुर्वनीयोजित कद
  • अक्षर का आकार घटाइऐ
शिलचर (असम) से प्रकाशित एकमात्र लोकप्रिय हिन्दी साप्ताहिक
घर पूर्वोत्तर
पूर्वोत्तर

मौत के साये में काँप रहा है उत्तर काछाड़

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़
उग्रवादी हमले में ६ की मौत
प्रे.सं., शिलचर : उत्तर काछाड़ में ब्लाक विडो उग्रवादी संगठन ने जिले के चारो ओर खूनी खेल आरम्भ कर दिया है। चुन-चुन कर पुलिस तथा सेना के जवानों पर हमले कर रहे हैं। एक पर एक ब्लैक विडो के हमले से पूरा उत्तर काछाड़ काँप गया है। १९ अप्रैल की रात से उग्रवादियों ने जिले के पाँच स्थानों पर हमला बोला जिसमें पाँच जवान सहित ६ लोगों की मृत्यु हो गयी। लंका से सिमेन्ट लाने के लिए उमरांसु स्थित विनप सीमेन्ट फैक्ट्री के लिए १६ ट्रक जा रही थी।
LAST_UPDATED2 और पढ़ें ...
 

फिर से गौहाटी में बम विस्फोट

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

राष्ट्रपति शासन की मांग

स्टाफ रिपोर्टर, गुवाहाटी : चुनाव से मात्र दस दिन पहले राज्य की राजधानी में एक नहीं दो नहीं, पूरे पाँच पाँच बम विस्फोट। तिसपर भी ऐसे वक्त जब राष्ट्रीय स्तर के बड़े बड़े नेताओं का दौरा होने वाला है। विस्फोट का फिर वही चेहरा। १० लोगों की मौत, सैकड़ों घायल एवं करोड़ों की सम्पत्ति स्वाहा।
LAST_UPDATED2 और पढ़ें ...
 

गौहाटी में विस्फोट से प्रणव मुखर्जी का स्वागत [issue13]

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

प्रे.सं.,गौहाटी : केन्द्रीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी कांग्रेस के प्रचार के लिए गौहाटी में जहाँ सभा करने वाले थे, उसी के निकट ज्योतिकुची नामक स्थान पर मार्च के अन्तिम दिन शायं ५.४५ बजे उग्रवादियों ने विस्फोट से उनका स्वागत किया। गगोई सरकार और पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे बेकार सिद्ध हुए। विस्फोट में समाचार मिलने तक एक की मृत्यु और १५ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी लेने कोई सामने नहीं आया। गौहाटी महानगर में विस्फोट के पश्चात आतंक व्याप्त है। घायलों को उपचार के लिए गौहाटी मेडिकल कालेज ले जाया गया। आई.ई.डी. तकनीक से मोटरसाईकिल में विस्फोट किया गया। भाजपा और अगप के नेताओं ने कठोर शब्दों में असम सरकार की निन्दा की है। राज्यपाल शिवचरण माथुर ने भी विस्फोट की भत्र्सना की है।

LAST_UPDATED2
 

अनिल हत्या के विरोध पत्रकारों का धरना [issue13]

ई-मेल मुद्रण पीडीएफ़

प्रे.सं.शिलचर: २७ मार्च को शिलचर प्रेस क्लब के तत्वावधान में समाचार पत्रों,पत्रकारों तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगों ने सैकड़ो की तादात में काछाड़ जिलाधिकारी र्कायालय के समक्ष काली पट्टी बाँधकर धरना, प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर वक्ताओं नें घटना की कड़ी निन्दा करते हुए सरकार को धिक्कारा। पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों से प्रशासन के सुरक्षा तंत्र की पोल खुल रही है।

LAST_UPDATED2 और पढ़ें ...
 



पुरालेखागार

Banner 150x100

बैनर

उपलब्ध टैग